हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के ठीक सामने नगर निगम की दुकानों के ऊपर अवैध निर्माण किए जाने के खिलाफ प्राधिकरण ने आज जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो भारी विरोध शुरू हो गया।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन गरीबों को परेशान कर रहा है।

वही जबकि नगर निगम की नगर आयुक्त ऋचा सिंह का कहना है कि नगर निगम द्वारा 2016 में परमिशन दी गई थी।

जबकि 2025 में अवैध निर्माण हो रहा है जो कि सरासर गलत है वही प्राधिकरण ने कहा कि जो भी अवैध निर्माण हो उसे तोड़ा जाएगा।

इसी प्रकार नगर निगम की दुकानों के बगल में अवैध होटल का स्ट्रक्चर भी प्रशासन ने जेसीबी बुलाकर मौके पर ध्वस्त कर दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  करवाचौथ पर नैनीताल में दिखी रौनक, सामूहिक पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.