ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पीली कोठी में आयोजित बैठक में मुखानी के व्यापारियों का फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने टैक्स नीतियों पर सरकार और निगम को घेरा।

व्यापारियों ने कहा वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं होगी ।पीली कोठी, मुखानी के वरिष्ठ व्यापारियों की समीक्षा बैठक के बाद, व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज भवन और कमर्शियल टैक्स के खिलाफ बड़ी रणनीति तैयार की।

इस बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल (ग्रामीण इकाई) का भी समर्थन मिला है, जिससे आंदोलन को और बल मिला है।

पार्षद नीमा भट्ट जी और पार्षद मुकेश बिष्ट जी ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया।

बैठक में दीपक गुरुरानी , भास्कर त्रिपाठी , रक्षित वर्मा , राजीव शाह , फैज अहमद , एन.के. पंत , हरीश मटपाल , और दिनेश जोशी सहित क्षेत्र के कई अन्य वरिष्ठ व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी महत्वपूर्ण राय रखी।

व्यापारियों ने कहा मुख्यमंत्री की 10 साल तक नए वार्डों से टैक्स न लेने की घोषणा का खुला उल्लंघन हुआ है।

अब उच्च स्तरीय आंदोलन की तैयारी है! हमारी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  कार-शेयरिंग एप बना काल: मुरादाबाद हादसे में 4 की मौत, सस्ती यात्रा पड़ी भारी

You missed

error: Content is protected !!