ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अखिल एकता उघोग व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार देर शाम हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी , माता वैष्णों देवी और शिव खोड़ी की साहसी यात्रा को जाने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर व फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

इस दौरान पूरा‌ शहर हर हर महादेव, बम- बम भोले के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान अखिल एकता उघोग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता और राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष दीप्ति चुफाल ने बताया कि यह यात्रा प्रांत यात्रा प्रमुख, यशपाल राज हंस, कुमाऊँ यात्रा प्रभारी अंकित पाल की अगुवाई में बाबा भोलेनाथ की पावन धरा (पुंछ जम्मू कश्मीर) में बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी में प्रतिवर्ष हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता रवाना हुए।

बजरंग दल कार्यकर्ता भोले की पावन धरा पर जाकर जलाभिषेक करेंगे। इस शौर्य और साहस का परिचय देते हुए इस यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड से सैंकड़ों बजरंगी जम्मू कश्मीर में भगवा लहरायेंगे।

जिसमें अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के काफी युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित पाल और जिला कोषाध्यक्ष वैभव गुप्ता, प्रदेश उपसचिव युवा राहुल भट्ट, युवा प्रदेश सचिव हषिॅत पाल के साथ 130 कार्यकर्ता,इस साहसिक यात्रा पर जा रहे हैं। चलों बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी , माता वैष्णों देवी, और शिवखोड़ी जी यात्रा पर जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का संगठन के पदाधिकारीयों हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंच कर उनका तिलक कर फूलमालाओं से भव्य स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया।

अतुल गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा आज देर शाम मंगलवार को हल्द्वानी से प्रस्थान करेगी और एक सप्ताह बाद 4 अगस्त को वापस हल्द्वानी पहुंचेगी।

स्वागत करने वालों में, महिला प्रदेश अध्यक्ष बीनू जायसवाल , महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा नाज, प्रदेश संगठन महासचिव भूपेश बिष्ट,जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, पंकज अग्रवाल मीडिया प्रभारी,सम्राट गुप्ता, नीरज राजपूत कुसुम गुप्ता हरपाल पाल पल्लवी राजपूत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चयनित अग्निवीरों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा– भारतीय सेना में आपका स्वागत
error: Content is protected !!