नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “अलर्ट” जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।

किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा जो 4 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगी, उक्त परीक्षा यथावत निर्धारित तिथियां में संचालित होगी।

इस समय में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बोर्ड सुधार परीक्षा उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रामनगर द्वारा आयोजित की जा रही है।

यह सुधार परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथियों में यथावत चलेगी। कल सोमवार को भी निर्धारित केंद्र में यह परीक्षा आपने समय से संपन्न होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.