फंदे पर झूली विवाहिता परिजनों ने सुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

काशीपुर। जसपुर के मौहल्ला लक्ष्मीनगर कालोनी में विवाहिता ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुरालियों पर पीड़ित करने का आरोप लगाया है।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस पंचनामे के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी डाॅ.करतार सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपनी पुत्र उपासना उर्फ अंशी (28) का विवाह गाजियाबाद (यूपी) निवासी अंशु सिंह से किया था।

उनका आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। इससे घर में विवाद रहता था। इसी वजह से वह पिछले कुछ महीनों से घर (मायके) में ही थी।

वह मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए हुए थे। और बेटा परीक्षा देने देहरादून गया था। इस वजह उनकी पुत्री घर पर अकेली थी।

बुधवार को उन्होंने उसका हाल जानने के लिए फोन किया लेकिन उसने नहीं रिसीव नहीं की। इस तरह जब कई घंटे हो गए तो उन्हें कुछ शक हुआ।

वह तुरंत अपनी पत्नी के साथ घर आए। घर अंदर से बंद था। तब पड़ौसी के मकान से चढ़कर घर के उपर का दवाजा तोड़ा और कमरे में बिटिया को पंखे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए।

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। तहसीलदार शुभांगनी भी मौके पर पहुंच गई थी।

उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल इस घटना को लेकर मौहल्ले शोक की लहर छाई हुई है चारो ओर गम का माहौल व्याप्त है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.