हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज परिसर में लगी नुमाइश में अव्यवस्थाओं और करंट लगने की घटना के बाद आज पार्षद रवि जोशी ने कोतवाली में धरना दिया।

कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे पार्षद रवि जोशी ने पुलिस और प्रशासन से नुमाइश में सभी नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्किंग व्यवस्था से लेकर आम व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर नुमाइश में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि धरने पर बैठे पार्षद रवि जोशी को मनाने सीओ नितिन लोहनी खुद कोतवाली पहुंचे और उन्हें समझाया सीओ ने बताया कि नुमाइश की सुरक्षा और नियमों के संबंध में पुलिस द्वारा की गई जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है।

अगली कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के स्तर से ही होगी। वहीं पार्षद ने अनियमित्ताओं पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.