हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपनल कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में रोजाना तीन घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है।

हड़ताल के चलते अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। करीब 659 उपनल कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और सरकार तक अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 अगस्त तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.