हल्द्वानी। पश्चिमी खेड़ा गौलापार, सोमनाथ शर्मा स्मारक पार्क में हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज यज्ञ, पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ गरिमामयी समापन हुआ।

प्रातः सर्वदेव पूजन एवं यज्ञ अनुष्ठान के पश्चात मेजर सोमनाथ शर्मा स्मारक पार्क में पूर्व सैनिकों द्वारा शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसी अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कर उपस्थित जनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान वितरण किया गया।

कथा के विश्राम दिवस पर व्यास पीठ से पूज्य विवेकानंद जोशी जी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि—
“सात दिनों तक कथा श्रवण का वास्तविक फल तभी मिलता है जब हम उसमें से कुछ उपदेश अपने जीवन में उतारते हैं। साथ ही, एक अवगुण को त्याग कर उसे इस व्यास मंच को दक्षिणा स्वरूप अर्पित करें, जिससे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो।”हल्द्वानी : श्रीमद्भागवत कथा का यज्ञ, पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे के साथ सफल समापन

आज के यज्ञ में नारायण सिंह बोरा, अशोक चौहान, बहादुर सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह रावत, रजनीकांत शर्मा सहित कई श्रद्धालु सपत्नीक बैठे। पूजन कार्य कमलेश पांडे, कमल जोशी, हेम पांडे, एवं हर्षवर्धन तिवाड़ी जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली जी ने स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए स्थानीय कुलदेवी माता कालिका एवं समस्त पश्चिमी खेड़ा वासियों का आयोजन की सफलता में सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट की ओर से हेम पंत, हर्षवर्धन पांडे, प्रकाश जोशी, पारस रूवाली, भरत गुणवंत, तन्मय गुणवंत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भव्य भंडारे का आयोजन खेड़ा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री विनोद बिनवाल (कजारिया टाइल्स) के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आनंद अनुभव किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.