नैनीताल। विगत दिनों नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुए नाटकीय पंचायत  घटनाक्रम में जहां पांच जिला पंचायत सदस्य का अपहरण का वीडियो सामने आया और 2 दिन बाद पंचायत सदस्यों का एक वीडियो संदेश प्रसारित होता है कहीं- न कहीं लोगों के मन मे बड़े राजनीतिक गेम प्लान की ओर इशारा करता है।

जहां अब जिला पंचायत सदस्यों का स्वेच्छा से घूमने जाने को वीडियो प्रसारित हो रहा है उससे कहीं-कहीं लोगों की मन में आशंकाए पैदा हो रही हैं कि कहीं राजनीतिक सौदेबाजी तो फिक्स   हो गई है।

 जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर गुरुवार को मचे सियासी घमासान और जिला पंचायत के पांच सदस्यों के कथित अपहरण के आरोप अब नाटकीय मोड़ ले चुके हैं।

शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होते ही पूरे घटनाक्रम की दिशा बदल गई। वायरल वीडियो में पांचों लापता सदस्य कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं, हमारा कोई अपहरण नहीं हुआ, हम तो खुद घूमने आए हैं।

सदस्यों ने आगे दावा किया कि वे सरकार के साथ खड़े हैं और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। वीडियो सामने आने के बाद जहां सत्तापक्ष इसे अपने निर्दोष होने का सबूत बता रहा है, वहीं विपक्ष ने इस बयान को डर के साये में दिया गया करार दिया है।

विपक्ष का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते सदस्य खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यह वायरल वीडियो जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सियासी बिसात में किसके पाले में चाल पलटता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की रामलीला में 43 वर्षों से मेघनाद का किरदार निभा रहे मिथिलेश पांडे, दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.