ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जिला प्रशासन व मेला समिति द्वारा नन्दा महोत्सव को इस वर्ष भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां तेज

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्रीराम सेवक सभा के द्वारा प्रसिद्ध ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा हैं। नंदा देवी मेला को लेकर जिला प्रशासन व मेला समिति द्वारा नन्दा महोत्सव को इस वर्ष भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है।

श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया 31 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले नन्दा देवी महोत्सव मे माँ नन्दा -सुनन्दा की मूर्तियों के निर्माण के लिए कि चोपड़ा गाँव से कदली वृक्ष लाया जाएगा।

31 अगस्त को विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही माँता की मूर्तियों को श्रदालुओं के दर्शनों के खोल दिया जाएगा। जबकि 5 सितंबर को माँ नन्दा सुनंदा के डोले को नगर भ्रमण के बाद ससुराल के लिए विदा किया जाएगा।

इसके साथ ही इस बार मंदिर परिसर में सेल्फी में प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा नगर पालिका अध्यक्ष महादेव सभासद और सभी जो जनप्रतिनिधि हैं उनसे हमारी जो मीटिंग हुई थी।

उनसे तय हुआ था थोड़ा सा अच्छा स्वरूप दिया जाए और जो दुकान यहां लगती है उसमें लोकल उत्पादों को महत्व देकर इसको लोकल की अधीन पर करें । और जो हमारे पहाड़ी जो उत्पाद है ।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हम यहां मार्केट उपलब्ध कराये जिससे कि पर्यटक इन चीजों को देख पाए कि किस तरह का उत्पादन पहाड़ों में स्थानीय युवाओं और महिलाओं द्वारा किया जा रहा है ।

वही नगर पालिका ईओ अधिकारी रोहिताश शर्मा ने कहा कि श्री नंदा सुनंदा महोत्सव का आयोजन मेले के रूप में किया जाता है।

पूर्व में नगर पालिका के माध्यम से टीन की दुकाने लगाई जाती थी और मेले में 600 से लेकर 650 तक का दुकान बनाई जाती है, लेकिन इस बार दुकानें टीन कि नहीं बल्कि जर्मन हैंगर से बनाई जा रही है करीबन एक दुकान की कीमत ₹ तीस हजार है।

वही श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश तिवारी ने कहा 28 अगस्त को यहां पर भब्य रूप से इसका उद्घाटन होगा जिसमें सांसद विधायक जिला प्रशासन के सारे अधिकारी नगर पालिका प्रशासन के तमाम अधिकारी और हमारे यहां के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

28 तारीख को छोलिया नृत्य के साथ कदली वृक्ष जाने के लिए चोपड़ा गांव प्रस्थान करेगी उसके बाद 29 तारीख को कदली वृक्ष नैनीताल लगाया जाएगा तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर कदली वृक्ष की पूजा अर्चना के साथ कजरी वृक्ष को नगर में भ्रमण करने के बाद नैना देवी मंदिर में भगवती प्रसाद के द्वारा वृक्ष की पूजा अर्चना की जाएगी और इस महोत्सव में स्कूली बच्चे और स्थानीय महिलाएं कुमाऊनी वस्त्र में कदली वृक्ष के आगमन पर शामिल होंगी।

इस दौरान रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज लाल शाह ,महासचिव जगदीश बवाडी ,कोषाध्यक्ष विमल चौधरी ,विमल शाह, भीम सिंह कार्की, मोहित लाल शाह, देवेंद्र लाल शाह, राजेंद्र लाल शाह, भुवन बिष्ट, पूर्व महासचिव मुकुल जोशी, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी मक्खन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी मंटू, कमलेश ढौडियाल, प्रोफेसर ललित तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  साइबर अपराध पर संसद में उठा मुद्दा: अजय भट्ट के सवाल पर केंद्र सरकार ने बताए सख्त कदम
error: Content is protected !!