ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

स्कूल बस पलटने के मामले में SSP NAINITAL लिया संज्ञान, चालक पर मुकदमा दर्ज

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, स्कूल बसों की फिटनेस जांच के सख्त निर्देश

हल्द्वानी। आज प्रातः जयपुर बीसा के पास BLM स्कूल बस पलटने की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा गम्भीरता से लिया है।

पुलिस द्वारा बस चालक अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी पदमपुर, देवरिया लालकुआ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना की जांच क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को सौंपी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि कल प्रातः 06 बजे से पूरे जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी स्कूल/कॉलेजों की बसों की फिटनेस, परमिट व स्पीड लिमिट की जांच की जाएगी और ऐसे स्कूल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जो बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह पाए जाएंगे।

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  SIR अभियान की जमीनी हकीकत पर आयुक्त दीपक रावत की नजर, हल्द्वानी के बूथों का किया निरीक्षण

You missed

error: Content is protected !!