नैनीताल। कोटाबाग के ब्लॉक कार्यालय में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली।

समारोह में एसडीएम कालाढूंगी ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके उपरांत एसडीएम कालाढूंगी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई और भरोसा जताया कि वे बिना किसी भेदभाव के पूरे क्षेत्र का विकास करेंगे।

समारोह में पहुंचे जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जनता के विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

नवनिर्वाचित ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गीता तिवारी ने कहा कि कोटाबाग क्षेत्र के विकास के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 51 साल से रामलीला से जुड़े विधायक बंशीधर भगत, ऊंचापुल में राजा दशरथ के किरदार में आए नजर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.