ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) नवीन चन्द्र वर्मा ने बढ़ाया रंगकर्मियों का उत्साह।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एवं शैलनट की रंगमंच कार्यशाला जारी 

हल्द्वानी। आनंदा अकादमी में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एवं शैलनट द्वारा आयोजित रंगमंच कार्यशाला में पहुंचकर दर्जा राज्यमंत्री एवं उद्योग व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने नवोदित कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

रंगमंच कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज की जटिल से जटिल समस्याओं को नाटक के रूप में मंचित करके बेहद प्रभावशाली तरीके से जन-मानस के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।

श्री वर्मा ने प्रतिभागियो से आह्वान किया कि नाटक को केवल मनोरंजन का साधन न बनाएं बल्कि इसे सामाजिक परिवर्तन का अस्त्र बनाएं। उन्होंने कहा कि सच्चे कलाकार ही समाज को सही दिशा दे सकते हैं।

इससे पहले कार्यशाला में पहुंचने पर आनंद अकादमी के गौरव जोशी, शैली साही व पार्षद मनोज जोशी ने दर्जा राज्यमंत्री नवीन चन्द्र वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें रंगकर्मियों की ओर रंगमंच कार्यशाला के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी अतिथियों को बताए।

शैलनट के संस्थापक और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रंगमंच युवाओं के व्यक्तित्व के विकास का सर्वश्रेष्ठ साधन है।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से आये कार्यशाला निदेशक चन्दन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस कार्यशाला में तैयार नाटकों का मंचन 27 और 28 सितंबर 2025 को हल्द्वानी के दर्शकों के लिए किया जाएगा और उसके बाद भी विभिन्न स्थानों पर नाटकों के मंचन किए जायेंगे।

 इस दौरान आनंद अकादमी के भूपेंद्र सिंह बिष्ट, दीक्षा बिष्ट, माया बिष्ट, गौरव जोशी, शैलनट के कला निदेशक डॉ.डी.एन.भट्ट, ललित कर्नाटक, संगीतकार राम लोहनी व नगर निगम के पार्षद मनोज जोशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर निकला हिस्ट्रीशीटर, गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!