भार्गवी रावत ने एक बार फिर किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन बेगूसराय बिहार में दिनांक 4 सितंबर से 7 सितंबर तक सम्पन्न हुई।
मॉर्डन पेंटाथलाॅन के लेजर रन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भार्गवी रावत ने तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
जिसमें लेजर रन व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल रिले स्पर्धा में गोल्ड मेडल और टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल शामिल हैं ।
लेजर रन प्रतियोगिता में 3×600 मीटर दौड़ और तीन बार शूटिंग करनी होती है।
भार्गव रावत वर्तमान में कोच श्री दयाल सिंह फर्सवान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
भार्गवी रावत के माता-पिता मोनी रावत व दीपक रावत क्रमशः राजकीय इंटर कॉलेज मोती नगर हल्द्वानी और राजकीय इंटर कॉलेज बनभूपुरा हल्द्वानी में अध्यापक हैं ।
भार्गवी वर्तमान में वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी की कक्षा 9 की छात्रा है।
