ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अराजक तत्व लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। रविवार रात कार सवार दबंगों ने कालाढूंगी रोड पर बाइक सवारों को घेरकर बेरहमी से पीटा।

कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि एक युवक के गले से सोने की चेन लूट ली। इस मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।
मंगलपड़ाव निवासी पंकज रावत और हेमंत शर्मा ने बताया कि रविवार रात वह किसी काम से कालाढूंगी रोड की तरफ गए थे। रात को घर वापस लौटते समय जेल रोड के पास उन्हें काली रंग की कार में सवार कुछ लोगों ने रोका और गाली गलौज करने लगे।

8-10 युवकों ने उन्हें बाइक से उतारा और लात-घूसे बरसाना शुरू कर दिया। उनके कपड़े फाड़ डाले। दोनों युवकों के सिर नाली और दुकान के शटर पर पटक दिया गया।

मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
रात्रि ड्यूटी कर रहे टीपीनगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे।

घायलों को एसटीएच पहुंचाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए थे। युवकों ने हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। जिन युवकों पर हमला हुआ वह नशे की हालत में थे।

कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि कार सवार युवकों की पहचान की जा रही है। इस मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  चैत्र नवरात्र पर हल्द्वानी नगर निगम का अनूठा आयोजन, पर्यावरण मित्रों की 150 कन्याओं को कराया गया कन्या भोज
error: Content is protected !!