ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल जनपद की बिगड़ती कानून व्यवस्था, दिनदहाड़े मारपीट व गुंडागर्दी के सम्बन्ध में सुराज सेवा दल द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा 

हल्द्वानी। सुराज सेवा दल द्वारा कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि बीते कुछ महीनों से नैनीताल जनपद की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम मारपीट, धमकाने एवं गुंडागर्दी जैसी घटनाएँ सामने आ रही हैं। पुलिस विभाग की निष्क्रियता के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है और आमजन का पुलिस पर से विश्वास डगमगाने लगा है।

सुराज सेवा दल ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो जनपद में अराजकता फैल सकती है।

सुराज सेवा दल की प्रमुख माँगें—

असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कार्यवाही की जाए।

जनपद में गश्त एवं पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए।

आम जनता को सुरक्षा का अहसास कराने हेतु ठोस कदम उठाए जाएँ।

संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया तो सुराज सेवा दल को जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष विशाल शर्मा, एनजीओ प्रकोष्ठ महिला प्रदेश अध्यक्ष शशि सिंह, विष्णु दत्त उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी, अम्बा दत्त भट्ट, अमित साह, विनोद पाठक, मीनाक्षी, पूजा, ज्योति, गोविन्द, मुस्ताक आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो दिवसीय शोध कार्यशाला का शुभारंभ, शोध संस्कृति और सामाजिक विज्ञान अनुसंधान पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!