नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ0 जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल के मार्गदर्शन तथा  सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, थानाध्यक्ष भीमताल, बेतालघाट, मुक्तेश्वर, खन्स्यू के नेतृत्व में पुलिस की 05 अलग–अलग टीमों द्वारा थाना तल्लीताल क्षेत्र में जू रोड, सीमेंट हाउस, बिरला रोड, रैम्जे रोड, स्टैनले कंपाउंड, मेबिला कंपाउंड, माल रोड, तल्लीताल मेन बाजार, पिछली बाजार, हल्द्वानी रोड, कैंट एरिया, फॉरेस्ट कंपाउंड, राजभवन नियर पुलिस लाइन, फासी गधेरा से डीसीबी जाने की गली, कृष्णापुर, गुफा महादेव रोडवेज हरी नगर, बूचड़खाना तल्लीताल आदि जगहों पर घर, दुकान, होटल आदि स्थानों में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

सत्यापन अभियान में 79 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। दस्तावेज न दिखा पाने पर 22 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 5750 रुपए जमा करवाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने घर-घर, गली-गली, दुकानों आदि में जाकर मजदूर, किराएदार तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

सभी मकान मालिकों, व्यवसायियों तथा आम नागरिकों से सत्यापन अभियान में पुलिस का सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी है ताकि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सभी 70 सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.