ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

काशीपुर में अल्ली खां मोहल्ले में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस और उसके बाद हुए उपद्रव ने शहर को दहला दिया. ‘आई लव मोहम्मद’ के नारों के साथ शुरू हुआ यह जुलूस बाद में हिंसा में तब्दील हो गया, जिसमें पुलिस कर्मियों पर हमला भी हुआ।

अब प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर दोषियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की शुरुआत कर दी है. अधिकारियों के अनुसार अब तक 200 से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं और अराजक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

कई आरोपी फरार हैं जबकि मुख्य आरोपी सपा नेता नदीम अख्तर को जेल भेजा जा चुका है. पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और कार्रवाई लगातार जारी है।

रविवार रात अल्ली खां मोहल्ले में बिना अनुमति के एक जुलूस निकाला गया, जिसमें ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे लगाए गए. इस जुलूस के बाद स्थिति बिगड़ गई और स्थानीय पुलिस पर हमला कर दिया गया. इसके बाद प्रशासन ने धारा 163 लागू कर इलाके में सख्त कार्रवाई शुरू की.

अज्ञात उपद्रवियों पर केस, कई गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अब तक 12 उपद्रवियों की पहचान की जा चुकी है जिनमें से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपी सपा नेता नदीम अख्तर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

जुलूस के बाद शुरू हुए प्रशासनिक ऐक्शन में अब तक मोहल्ला अल्ली खां में 200 से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं. नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम आरोपियों के घरों के दस्तावेजों की जांच कर रही है. मंगलवार को ही 60 लोगों ने डर के मारे खुद अपने अवैध निर्माण गिरा दिए।

बवाल के बाद अल्ली खां, नई बस्ती और जसपुर खुर्द जैसे इलाकों से 100 से ज्यादा पुरुष फरार हो चुके हैं. उनके घरों में अब सिर्फ महिलाएं नजर आ रही हैं. सूत्रों के अनुसार ये लोग रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जैसे इलाकों में छुपे हुए हैं. पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

नाबालिगों को आगे कर फिजा बिगाड़ने का किया था प्रयास
पुलिस के अनुसार मेयर का चुनाव लड़ चुके नदीम अख्तर ने अपने समुदाय के बच्चों को आई लव मोहम्मद के नाम पर उत्तेजक नारेबाजी करने और जुलूस निकालने के लिए भड़काया था।

क्षेत्र में चर्चा है कि नदीम अख्तर ने इस जुलूस को निकालने के लिए दर्जनों नाबालिग युवकों को आर्थिक सहायता भी दी थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है इन युवकों का लक्ष्य महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचना था, लेकिन पुलिस की सतर्कता काम आई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कोतवाली में हुई संयुक्त पीस कमेटी बैठक,शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

You missed

error: Content is protected !!