ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने आज मंडी परिषद के नव निर्मित डीजीएम कार्यालय का लोकार्पण किया,इस मौके पर उन्होंने बताया कि करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।

पत्रकारों से बातचीत में अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मंडी परिषद की आय को उन्होंने लगभग 200 करोड़ रुपए तक पहुंचाया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रुद्रपुर और देहरादून में जैविक मंडी स्थापित करने की दिशा में कार्य चल रहा है। साथ ही मंडी परिषद अब ड्रोन तकनीक को किसानों के बीच पहुंचाने जा रही है आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सेब उत्पादक किसानों की उपज को उचित दाम दिलाने के निर्देश भी मंडियों और व्यापारियों को दिए गए हैं।

इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,वरिष्ठ बीजेपी नेता ध्रुव रौतेला,मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक हेमंत वर्मा,जीएम निर्मला बिष्ट, रुद्रपुर मंडी समिति के सचिव विश्वविजय सिंह देव, हल्द्वानी मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.