ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सार्वजनिक माँ दुर्गा का डोला नगर भ्रमण निकला 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित नव दुर्गा महोत्सव में दशमी के दिन विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए जिसके बाद मां दुर्गा का डोला नयना देवी मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकाला गया।

आज सुबह मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती ने प्रातः महादशमी पूजन किया। जिसके बाद दर्पण विर्सजन और देवी वरण अनुष्ठान हुए। जिसके बाद डोला नगर भ्रमण के लिए निकला।

मां का डोला मुख्य बाजार से माल रोड होता हुआ तल्लीताल पहुंचेगा जहां वैष्णो मंदिर से तल्लीताल बाजार होते हुए ठंडी सड़क पर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

डोला भ्रमण के दौरान हजारों की तादात में भक्त मौजूद रहे। साथ ही भजन मंडली व छोलिया नृतको ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया और स्कूली बच्चों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।

भ्रमण के दौरान बाजारों में लोगों ने घरों से अक्षत व फूल बरसाकर दुर्गा मां को नमन किया। महोत्सव में बंगाली और कुमाऊनी संस्कृति का समागम देखने को मिला। 

 सिंदूर खेला का आयोजन किया गया जिसमें सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेलकर माँ को विदा किया.. जिसके बाद शहर भर में इन मूर्तियों को घूमाया जा रहा है।

इस दौरान नैनीताल बारिश के बाद भी माँ दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा तो पर्यटकों ने भी माँ दुर्गा का आर्शिवाद लिया है।

हांलाकि इस दौरान पहाड़ और बंगाल की संस्कृति की झलक सरोवर नगरी में दिखाई दी और भक्तों ने माँ दुर्गा को नम आखों से विदा किया।

आपको बता दें कि नैनीताल में 28 सितंबर से दुर्गा महोत्सव की शुरुआत हुई थी और दशहरे के दिन दुर्गा के डोले का नगर भ्रमण कराने के साथ महोत्सव का समापन हो गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसएसपी मन्जूनाथ टीसी ने किया सपेरों के काले कारनामों का खुलासा, 25 लाख के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद

You missed

error: Content is protected !!