भीमताल पुलिस तथा SOG की संयुक्त टीम ने अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा  दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में  संजीत राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम मय एसओजी टीम द्वारा अमृतपुर गेट के पास भीमताल रोड पर चैकिंग के दौरान नीरज मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा निवासी वैलजली लॉज वार्ड न03 थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 31.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना भीमताल पर मु0अ0सं0- 60/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम नीरज मेहता व सुरेश पंजीकृत किया गया।पूछताछ पर बताया कि सुरेश निवासी बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल वैलंबली लॉज हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर लाया। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.