आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। साथ ही, आज आश्विन माह का अंतिम प्रदोष व्रत भी है।

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव के साथ शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

मेष: आज आपके कार्यक्षेत्र में महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। टीमवर्क से लाभ होगा, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट में जल्दबाजी न करें। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। व्यापार में विदेशी संपर्क से लाभ संभव है। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। रिश्तों में प्रेम और निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा आएगी। स्वास्थ्य में थकान और सिरदर्द हो सकता है।

वृषभ: साझेदारी वाले कामों में सावधानी बरतें। व्यापारिक अनुबंध में कोई शर्त परेशानी दे सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का रवैया खटक सकता है। आर्थिक मामलों में हानि से बचें। परिवार में मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन में अहंकार से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मिथुन: आज संचार और कौशल का दिन है। मीडिया, लेखन और अध्यापन में सफलता मिलेगी। धन के मामले में लाभ के योग हैं। रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात हर्षित करेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में छोटी खुशियाँ बड़ी राहत देंगी। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव हो सकता है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी।

कर्क: घर-परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बोनस मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचें।

सिंह: आपकी नेतृत्व क्षमता उभरेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। बॉस और वरिष्ठ आपका समर्थन करेंगे। व्यापारियों को बड़े सौदे से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में समझदारी से मतभेद दूर होंगे। प्रेमी से विशेष मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आँखों की देखभाल करें।

कन्या: आज कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। नई योजनाओं पर कदम न उठाएं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन खर्चों को नियंत्रित करें। रिश्तों में कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थकान और नींद की कमी से बचें।

तुला: नए अनुबंध और अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। व्यापारी वर्ग को भागीदारी में लाभ होगा। रिश्तों में प्यार और सहयोग बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक: साहसिक फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। निवेश में सावधानी रखें। नौकरी में प्रगति होगी लेकिन विवादों से बचें। प्रेम जीवन में तनाव संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर तनाव का असर पड़ सकता है।

धनु: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में उन्नति होगी। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तों में खुशी आएगी। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर: आज अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। रिश्तों में धैर्य रखना होगा। परिवार में छोटी अनबन संभव है। स्वास्थ्य में जोड़ों का दर्द हो सकता है।

कुंभ: चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहा है, नए विचार और योजनाएं आपके पक्ष में होंगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अचानक खर्च संभव है। रिश्तों में विश्वास बढ़े़ंगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन: आज रचनात्मकता का दिन है। कला, संगीत और लेखन में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तों में प्यार और सम्मान मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक थकान से बचें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.