ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वासभीमताल : बगडवार बैंड-वीरसिंग्या मोटरमार्ग निर्माण की मांग तेज, कांग्रेस नेताओं ने PMGSY को सौंपा ज्ञापनउत्तराखंड में वकील हत्याकांड का खुलासा: छोटे भाई ने ही उतारा मौत के घाट, CCTV जांच से खुली साजिशहल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की मौके पर मौतSSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में बना सेवा और सुरक्षा का मॉडल; श्रद्धालुओं ने कहा— “दर्शन हुए बेहद सुगम!” नीम किरौली बाबा के दरबार में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, श्रद्धालुओं ने अपनी जुबां से की पुलिस और प्रशासन की सराहना!
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” और आठवीं राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत हल्द्वानी नगर निगम ने आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें नगर निगम में कार्यरत सभी महिलाओं, और महिला पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य चेकअप कराया और सैनिटरी पैड भी वितरित किए।

इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने शिरकत की, हल्द्वानी नगर निगम सभागार में सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ।

चिकित्सकों ने सभी महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को कहा साथ ही समय-समय पर अपने स्वास्थ्य चेकअप को करने की बात कही।

इस दौरान हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करना बहुत जरूरी है क्योंकि जब महिलाएं स्वस्थ और सशक्त बनेंगी तभी सशक्त राष्ट्र विकसित होगा।

 इस मौके पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा की ज़ब मातृशक्ति स्वस्थ रहेगी तभी पूरा परिवार सशक्त बनेगा, इसको लेकर मातृशक्ति का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण बहुत जरूरी है जिसके तहत हल्द्वानी नगर निगम इस तरह की पहल की है।

यह भी पढ़ें :  जल्दी बनेगा नावली से लोश्ज्ञानी मोटर मार्ग वन पर्यावरण से मिली विधिवत स्वीकृति -मंत्री राम कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!