ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

2027 तक स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी होगी दूर : धन सिंह रावत 

हल्द्वानी।  राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज वाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।

इस मौके पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को वाइट कोट पहनाकर चिकित्सा पेशे में उनके प्रवेश का औपचारिक स्वागत किया गया कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद रहे।

सेरेमनी के दौरान छात्रों को महर्षि चरक शपथ दिलाई गई, जिससे उन्हें न केवल चिकित्सा की पढ़ाई बल्कि मानवीय सेवा के मूल्यों को भी आत्मसात करने का संदेश दिया गया

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक नए छात्र को उनके पढ़ाई के नगर में रहने वाले पांच गरीब परिवारों को गोद लेकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी निभानी होगी।

यह योजना डॉक्टरों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करेगी “राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में कुल 480 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जा रही है, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा 2027 तक राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती पूरी कर ली जाएगी।

इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आम जनता को बेहतर इलाज मिल सकेगा ।

वाइट कोट सेरेमनी के माध्यम से छात्रों ने एक नई शुरुआत की है, जो भविष्य में समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकती है

यह भी पढ़ें :  एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता: पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय ने राधा चिल्ड्रन अकादमी को 2-0 से हराया

You missed

error: Content is protected !!