हल्द्वानी। जल्द  ही चंबल पुल और मंडी बाय पास ग्रीन बेल्ट के रूप में नज़र आयेंगे, ये ख़बर महत्वपूर्ण इसलिए हैं की इन दोनों जगहों में शहर के लोग कूड़ा फेंकते थे।

चंबल पुल से लोगों का आना जाना बेहद मुश्किल था लेकिन अब तस्वीर बदल रही है, अब अगले 10-15 दिन के अंदर दोनों जगह आपको हरी भरी नज़र आयेंगी।

इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया की इन जगहों पर कूड़े की रोकथाम के लिए पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

फिर चालान की कार्यवाही भी की गई, बावजूद इसके जब लोग नहीं माने तब दोनों जगह को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई जो अब धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है।

इन दोनों जगह में सुबह घूमने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि शहर में कचरा नजर ना आए और शहर हरा भरा लगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.