हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित टेड़ी पुलिया के पास एक कांप्लेक्स में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में गिरकर माैत हो गई।

फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है पूरे मामले में अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

रविवार सुबह किसी ने उसका शव देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
बताया जा रहा है कि रैतीखान रामगढ़ निवासी चंद्रशेखर पांडे (58) सुरक्षा गार्ड के तौर पर टेड़ी पुलिया स्थित एक कांप्लेक्स में काम करते थे। रविवार सुबह वह दूसरी मंजिल से गिर गए।

उनका शव कांप्लेक्स के भूतल में पड़ा मिला। उनके मुंह से खून निकला था। लोग उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर पत्नी और बेटा-बेटी के साथ धानमिल डहरिया के पास किराये के कमरे में रहते थे।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे की बताई गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में डांडिया नाइट की धूम, बच्चों से लेकर बड़ों तक थिरके कदम; 1000 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, वीडियो....
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.