हल्द्वानी। क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अधीन कार्यरत बैंक की फतेहपुर शाखा द्वारा आज एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नैनीताल से चारु तिवारी के नेतृत्व में आई नाटक मंडली एवं उनकी टीम द्वारा व्यंग, हास्य से भरपूर नाटकों के मंचन से ग्रामीणों के मध्य वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग एवं अन्य बैंकिंग सेवाओं में जागरूकता के संबंध में नाटकों का मंचन करते हुए मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन भी किया गया।

शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार द्वारा भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के साथ साथ बैंक एवं सरकार की रोजगार परक ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

उनके द्वारा यह भी सलाह दी गई कि बैंक से प्राप्त ऋण के पश्चात नियमित रूप से किस्तों की चुकौती भी आवश्यक रूप से करें। बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा अवगत कराया गया कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी।

महिलाओं को आधी आबादी कहा गया है, अतः महिलाओं को रोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भरन बनाने में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सदैव से ही अग्रणी भूमिका में रहा है।

उनके द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाएं एवं उनके उपयोग में सावधानी बरतें ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।

इस अवसर पर बैंक सखी तोशिता बोरा, बैंक मित्र मनोज जोशी, कंचन मेहरा, वंदना भट्ट, किरण मेहर, रूचि जोशी, वीनिता आर्य, दीपक सनवाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली महिला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.