नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की जंग जारी – एक और तस्कर हत्थे चढ़ा

एसएसपी मीणा के कड़े निर्देश पर अवैध नशा कारोबार पर SOG/पुलिस का वार

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से एस0ओ0जी व पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को 11 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल।  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

     प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन,  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  अमरचंद शर्मा, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में एस0ओ0जी0टीम व हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा संयुक चैकिंग के दौरान दिनांक 08.10.25 को शाम के समय गन्ना सेंटर से आगे झलक बार के पास नीम करौली प्रॉपर्टीज के पास से एक व्यक्ति नवीन कुमार सिंह को कुल 11 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 

    कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह निवासी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी 

कुल 11 पेटी (66 पव्वे मैकडेवल व्हिस्की ,44 पव्वे 8 pm व्हिस्की , 24 बोतल Budweiser बीयर ,72 केन Budweiser बीयर, 19 हाफ मकडेवल विस्की, 33 पव्वे बकाडी लेमन रम ,37 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की, 12 बोतल कॅप्टन मॉर्गन रम) 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को 98 लाख रुपये की मंजूरी, पहली किस्त के 59 लाख जारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.