उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले किस तरह बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बदमाश अब होटल में घुसकर उतपात मचाने से भी बाज़ नहीं आ रहे हैं और दादागिरी ऐसी कि होटल मैनेजर के साथ जमकर मारपीट भी कर रहे हैं।
हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र का है, जहां एक होटल में ताश खेलने के लिए कमरे नहीं मिलने पर कुछ युवकों ने न सिर्फ जमकर उत्पात मचाया बल्कि होटल मैनेजर पर बेल्ट और करंजे से हमला कर दिया. मारपीट की ये घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

दरअसल, पूरा मामला हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र के गौलापार स्थित रॉयल स्पाइस होटल एंड रेस्टोरेंट का है, जहां 7 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे करण नौला, गौरव रावत, दीपांशु मेहरा अपने कुछ साथियों के साथ होटल पहुंचे और होटल में एक कमरे की मांग की।

जब मैनेजर रमेश चंद्र को पूछताछ में पता चला कि वे ताश खेलने के लिए कमरा बुक करवाना चाहते हैं, तो उन्होंने होटल के नियमों के अनुसार कमरा देने से मना कर दिया।

कमरा नहीं मिलने पर भड़के युवा, बेल्ट और कड़े से कर दी मैनेजर की पिटाई

होटल में कमरा दिए जाने से मना करने पर युवा आक्रोशित हो गए मैनेजर पर अचानक हमला बोल दिया. उन्होंने अपनी बेल्ट और हाथों में पहने कड़े (करंजे) से रमेश चंद्र की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर खून से लथपथ होकर गिर गया. उत्पाती युवाओं ने बीच-बचाव करने वालों को भी धमकाया और फिर फरार हो गए. मारपीट की यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है. बहरहाल इस घटना ने एक बार पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है और लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SSP मंजुनाथ टीसी की सराहनीय पहल, जागरूकता में नया ट्विस्ट! रामलीला मैदान में सेल्फी पॉइंट, लोकल टीवी पर साइबर सुरक्षा की छोटी-छोटी क्लिप; जन-जन तक पहुंच रहा ठगी से बचाव का संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.