हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए दमकल विभाग भी अलर्ट मोड पर है और लगातार बाजार में होने वाली भीड़ और संवेदनशील स्थान को चिन्हित कर सुरक्षा उपायों में पुख्ता इंतजाम के लिए जुट चुका है,ताकि किसी भी आपातकाल में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके ।

वही दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर फायर विभाग की टीम ने पटाखा गोदामों और दुकानों का फायर सेफ्टी निरीक्षण किया।

चीफ फायर ऑफिसर गौरव किरार व एफएसओ एमपी सिंह सहित दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहे जहाँ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर,इमरजेंसी एग्जिट,विस्फोटक सामग्री के भंडारण नियम,और सुरक्षा मानकों की जांच की।

सीएफओ गौरव किरार ने बताया की हल्द्वानी मैं 5000 केजी के एक गोदाम व 12 दुकानों को मानको के अनुरूप आतिशबाजी के लिए लाइसेंस दिया गया है।

साथ ही दीपावली पर्व मैं भीड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां पूर्व से दमकल गाड़ी और मौजूद हाइड्रेंड को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है।

जिसके तहत आज यह अभियान दीवाली से पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया था ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च; बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.