हल्द्वानी। शिवसेना हल्द्वानी इकाई ने आज शहर में amante कंपनी द्वारा लगाए गए अश्लील और बड़े पोस्टर साथी ही बैनरों के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

आपको बता दे ज्ञापन में शिवसेना पदाधिकारियों ने रोडवेज डिपो रोड, राजपुर रोड समेत बाकि स्थानों पर लगे इन आपत्तिजनक पोस्टरों को तुरंत हटाने की मांग की है।

शिवसेना ने ये स्पष्ट किया है कि ऐसे विज्ञापन शहर की संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ हैं और युवा, खासकर महिलाएं, इनसे नकारात्मक प्रभावित होती हैं।

आपको बता दे ज्ञापन में प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि अगर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसेना कार्यकर्ता स्वयं इन पोस्टरों को हटाने के लिए मजबूर होंगे।

साथ ही संगठन ने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर कल से पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी करेंगे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.