नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान संचालित किया जा रहा है।

त्योहारों के दौरान बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बुजुर्गों व जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत अराजकतत्वों व हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
एसपी क्राइम डॉ0जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग न हो सके।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के कोटाबाग जंगल सफारी जोन को खोलने की तैयारी तेज, एक-दो दिन में पर्यटकों को मिलेगी एंट्री
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.