आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

शनिवार के दिन लोग दुख से छुटकारा पाने के लिए भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं जिससे उन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही, आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

नए कार्य के लिये जरूरी धन मिलेगा, पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, शारीरिक थकान रहेगी।

वृषभ-

विश्वास प्राप्त व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, धन की प्राप्ति होगी, संतोष रहेगा।

मिथुन-

साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, मन में शांति और संतोष रहेगा, आय के मार्ग प्रशस्त रहेंगे,दूरभाष पर कोई खुशखबरी समाचार मिलेगा।

कर्क-

बीती बातों को याद करने से दुख होगा, मानसिक अस्थिरता रहेगी, संतान तथा रोगी के कार्यो का ध्यान रखें, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह-

सूझबूझ से बढे़ं, सफलता मिलेगी, युवावर्ग को कैरियर में प्रस्ताव मिलेगा, किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी, धार्मिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या-

राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा, नौकरी के कार्यो में सफलता मिलेगी, शत्रुओं पर विजय, आजीविका के प्रयासों में सफलता का योग है।

तुला-

आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा, अधिकारी आपकी बात से सहमत रहेंगे, जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उस पर सफलता मिलेगी, खान पान पर ध्यान रखें।

वृश्चिक-

प्रयासों में सफलता मिलेगी, परिजनों की जिम्मेदारी बढे़गी, निजी कार्य से दूर दराज की यात्रा होगी, बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

धनु-

अचानक नये कामकाज सामने आ सकते हैं, मन में संतोष रहेगा,निजी कार्य अधूरे रह सकते हैं, परिश्रम अधिक करना होगा।

मकर-

अनहोनी का भय बना रहेगा, दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा, प्रवास में मनोरंजन आदि के अवसर आयेंगे, मन में संतोष बना रहेगा।

कुम्भ-

कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा, मन मुताबिक काम बनेगा, दिन के उत्तरार्ध में स्वयं की गलती से नुकसान होगा, सावधानी रखें।

मीन-

आय के नये स्त्रोत बनेंगे, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकर चाकरों का सुख सहयोग मिलेगा, महत्वपूर्ण कार्य योजना बनेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मुनादी के बाद होगी कार्रवाई
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.