ब्रेकिंग न्यूज़

हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 3 जुआरियों को वनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जनपद में अवैध सट्टा/जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में, प्रभारी थाना बनभूलपुरा के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

       थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन से आगे पार्किंग क्षेत्र से 03 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

मौके से 52 पत्ते ताश तथा ₹3380 नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1. फजले अहमद, पुत्र इकबाल हुसैन, निवासी हनीफ होटल, लाइन नं.-8, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

2. मोहम्मद रफी, पुत्र रफीक, निवासी लाइन नं.-17, आजाद नगर, गफूर हलवाई के पीछे, थाना बनभूलपुरा

3. जिब्राइल, पुत्र नबी अहमद, निवासी मोहम्मदी चौक के पास, इंदिरा नगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

       उक्त में थाना बनभूलपुरा पर मु०अ०सं० 240/25, धारा 13G जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा को शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात, दो विद्यालयों का इंटरमीडिएट में हुआ उच्चीकरण, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कैड़ा का जताया आभार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.