नैनीताल में  स्थानीय निवासी दयाल सिंह गोसाई ने एक कछुए को बचाकर वन विभाग के कर्मचारियों को सौंपा

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  तल्लीताल स्थित पंप हाउस के समीप झील किनारे कुछुआ दिखने से लोगों का जमावड़ा लग गया। पंप हाउस कर्मी दयाल सिंह गुसाईं ने कुछुए को भीड़ से बचा कर वन विभाग को सौप दिया।

   आपको बता दे कि नैनीझील में कुछ समय से कछुए दिखने का सील सिला जारी है। कुछ माह पूर्व कछुओं का परिवार शनि देवी मंदिर के पास नैनीझील में दिखाई दिया था।

जिसकी जानकारी मिलते ही लोग उत्साहित होकर उन्हें देखने पहुँचे। आज देर शाम तल्लीताल पंप हाउस के समीप झील किनारे एक कछुआ दिखाई दिया जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया।

वहीं पंप हाउस कर्मी ने जब भीड़ देख और वहां देखने गए तो एक कछुआ झील किनारे दिखाई दिए, जिसके बाद दयाल सिंह गुसाईं कछुए को भीड़ से बचाकर अपने घर ले आए।

दयाल ने बताया उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसेके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कछुए को अपने साथ ले गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.