नैनीताल जिले से जहां संदिग्ध हालत में गरुड़ताल के पास पेड़ से लटकी मिली टैक्सी ड्राइवर की लाश,तनाव के चलते सुसाइड की आंशका 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल जिले से जहां संदिग्ध हालत में टैक्सी ड्राइवर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में सातताल स्थित गरुणताल के पास एक टैक्सी चालक का शव संदिग्ध हालात में एक पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान क्वारब निवासी 34 वर्षीय सुरेश राम पुत्र जगदीश चंद्र के रूप में हुई है।

घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को सोमवार की रात इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित किया। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।

थानाध्यक्ष संजीत राठौर के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था, और गृहकलेश के चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इससे पहले भी सुरेश ने दो बार अपनी जान देने की कोशिश की थी पिछले साल जहरीला पदार्थ गटकने के चलते सुशीला तिवारी में उसका इलाज भी चला था।

आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुरेश का शव सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में निकली भव्य राम बारात, 10 कुंतल पुष्पों की वर्षा से राममय हुई सरोवर नगरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.