ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षिका ने छात्र की  बेरहमी से पिटाई

ठाकुरद्वारा। एक शिक्षिका ने होमवर्क पूरा न करने पर मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे छात्र बेहोश हो गया। पीड़ित छात्र को लेकर कोतवाली पँहुची छात्र की माँ को कोतवाली पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए वापस भेज दिया है।

कुंडा के गांव हरियावाला निवासी अनीता पत्नी कमलेश के अनुसार उसका बेटा शुभम काशीपुर मार्ग पर स्थित सागर पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 का छात्र है।

बृहस्पतिवार को छात्र शुभम हर रोज की तरह अन्य बच्चों के साथ विद्यालय में पढने के लिए आया तो उसकी शिक्षिका ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

छात्र किसी तरह अपने घर पहुंचा तो उसकी हालत बहुत गंभीर थी । उसकी हालत देखकर छात्र की मां ने बेटे के कपड़े उतारे तो शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान थे।

पूछताछ करने पर शुभम ने बताया। विद्यालय की मेडम ने होमवर्क पूरा न होने की वजह से उसकी पिटाई की । अनीता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर विद्यालय की शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें :  Youngest Producer Kartik Paliwal Embarks on Sacred Kanwar Yatra from Haridwar to Maneshwar Mahadev
error: Content is protected !!