हल्द्वानी। नए साल के अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल और बाबा नीब करौली महाराज के प्रसिद्ध धाम कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से लोग नए साल की शुरुआत बाबा के दर्शन और नैनीताल भ्रमण के साथ करना चाहते हैं।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है हल्द्वानी, जो कुमाऊं मंडल का मुख्य द्वार माना जाता है, वहां से होकर ही अधिकांश श्रद्धालु और पर्यटक नैनीताल व कैंची धाम की ओर जाते हैं। ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया कि नए साल के मौके पर भारी संख्या में लोग नैनीताल और कैंची धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार होने के कारण यहां यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष योजना बनाई गई है।

ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और अन्य विभागों के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि जाम की स्थिति न बने और लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं और जरूरत पड़ने पर यातायात को डायवर्ट भी किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें, ताकि नए साल का यह अवसर सभी के लिए सुरक्षित और सुखद बन सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में निकली भव्य राम बारात, 10 कुंतल पुष्पों की वर्षा से राममय हुई सरोवर नगरी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.