हल्द्वानी। टीपी नगर पुलिस चौकी के रामपुर रोड स्थित राजारानी विहार में थर्टी फर्स्ट की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां 12 साल की बच्ची की खेलते खेलते मौत हो गई।

बताया जा रहा है की बच्ची घर में खेलते समय सीढ़ी की रेलिंग पर बंधे कपड़े से उसके गले में फंदा लग गया। घटना के बाद परिवार वाले अस्पताल लेकर जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी।इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, राजारानी विहार क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की 12 साल की पुत्री बुधवार की रात घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह सीढ़ी की रेलिंग पर बंधे कपड़े के फंदे के संपर्क में आ गई।

दुर्भाग्यवश वह इसमें लटक गई। परिवार वाले तुरंत उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें बच्ची खेलते हुए दिखाई दी। इस दौरान सीढ़ी के रेलिंग में लगे कपड़े से बच्ची के गले में फांस बन गई। 12 साल की बच्ची की दृर्घटनावश हुई मृत्यु से परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि घर में लगे परिवार वालों के आग्रह पोस्टमार्टम नहीं करने की मांग की थी जिस पर मजिस्ट्रेट जांच के बाद बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.