हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल भी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं। युवती से छेड़छाड़ के एक मामले ने पुलिस की सांस फुला दी।

यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ किए जाने का मामला तूल पकड़ गया।

लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा काटा तो मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि युवती की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। बताया गया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बेतालघाट : कोसी नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव तीन दिन बाद बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.