हल्द्वानी। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित उक्त कार्यक्रम में आज शीत महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की काठगोदाम शाखा के प्रबंधक मयंक गौतम द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन कर उपस्थित विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

इसके साथ ही सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना में शत प्रतिशत आच्छादान हेतु उनके द्वारा आह्वान किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा डिजिटल एवं मोबाइल बैंकिंग के लाभ तथा बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर चेष्टा विकास संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी, कंचन बिष्ट, मुकुल कुमार, बी के जोशी सहित अनेक उद्यमी और महिलाएं उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पांच वैज्ञानिकों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, स्टैनफोर्ड की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.