तराई के लोग हाड़ कपाने वाली ठंड से परेशान तो वहीं पहाड़ी क्षेत्र मे लोग उठा रहे हैं धूप का आनंद

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। तराई के लोग हाड़ कपाने वाली ठंड से परेशान है घने कोहरे से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और लोगों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तो वही घने कोहरे से बचने के लिए पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद लेने के लिए नैनीताल का रुख कर रहे हैं।मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कपाने की ठंड से बचने के लिए पर्यटक धूप का आनंद उठाने के लिए पहुँच रहे हैं नैनीताल
नैनीताल का मौसम मैदानी क्षेत्र के अनुकूल खुशगवार बना हुआ है। खिली धूप स्थानीय और पर्यटकों के लिए राहत लेकर पहुँची है।

वहीं मौसम साफ होने से भारतीय हिमालय श्रृंखलाएं भी दिखने लगी है, जिसका पर्यटक दीदार कर रहे है। साथ ही पर्यटक घुड़ सवारी का भी लुफ्त उठा रहे है।मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कपाने की ठंड से बचने के लिए पर्यटक धूप का आनंद उठाने के लिए पहुँच रहे हैं नैनीताल

नैनीताल में उच्च पहाड़ी स्थित पर्यटन स्थल हिमालय दर्शन में भारतीय हिमालय श्रृंखलओं की लम्बी रेंज नंदा देवी, पंचाचूली, त्रिशूल , नंदा ईस्ट, कामेट, नंदा कोट,अनापूर्ण-1, शिवालिक रेंज, ग्रेटर हिमालय, हाथी पर्वत, गौरी पर्वत, नंदा खाट, मैक टोली, नीलकंठ जैसे ऊंचे पर्वत शिखरों को देखकर पर्यटक जैसे दीवाने हो गए हैं। यहाँ मैदानों से पहाड़ों की ख़ूबसूरती देखने आए सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है ।मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कपाने की ठंड से बचने के लिए पर्यटक धूप का आनंद उठाने के लिए पहुँच रहे हैं नैनीताल

यहाँ पहुंचकर किसी ने सैलफी खींची तो किसी नेे दूरबीन से हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा देखा। पर्यटकों ने हिमालय पर्वत के अभीभूत कर देने वाले दर्शन किए।

यहाँ पहुँचे पर्यटक नैनीताल के बारह पत्थर की खूबसूरत वादियों में घुड़ सवारी का आनंद उठाने के साथ ही लवर्स पाइंट की चोटियों में सेल्फी लेते नजर आए।मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कपाने की ठंड से बचने के लिए पर्यटक धूप का आनंद उठाने के लिए पहुँच रहे हैं नैनीताल

पर्यटकों का कहना है कि वो नैनीताल की ठंडी हवाओं और गुनगुनी धूप का आनंद लेने के साथ ही खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाने आए हैं। पर्यटकों को नैनीताल का मौसम खूब भा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज 11 बजे सावधान! उत्तराखंड में बजेंगे सायरन, मोबाइल पर भी आएगा अलर्ट, जानें वजह...

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.