ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। गोला बायपास रोड स्थित गोला पार्किंग में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर

कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और लक्ष्मण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

शव कब्जे में लेकर शुरू की गई विधिक कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

हर पहलू से की जा रही जांच

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल से हल्द्वानी बेल बाबा हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.