हल्द्वानी । पहाड़ी आर्मी ने पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण सदस्यता अभियान हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे शुरू कियाl जहां पर सैकड़ो लोगों ने पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान की सराहना की और सदस्यता ग्रहण कीl
जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उन्होंने बताया की हमने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पहाडी हिंदू सशक्तिकरण और पहाड़ी आर्मी के मूल उद्देश्यों के विषय में विस्तार से जनता को जानकारी दीl हमारी हजारों साल पुरानी परंपराओं पर बाहरी लोगों का अतिक्रमण हो रहा हैl हमारे लोग त्योहार, लोक भाषा, वेशभूषा पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपनी अपनी महत्वाकांक्षा पूरी की है और बाहरी लोगों को बसाकर जबरदस्ती अतिक्रमण करवा रहे हैंl जिससे राज्य की डेमोग्राफी चेंज हो रही है और हमारा पहाड़ी हिंदू समाज पीछे जा रहा है
सदस्यता अभियान के कोऑर्डिनेटर पहाड़ी आर्मी नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडेय ने बताया की पहाड़ी संस्कृति, बोली भाषा, लोक देवता, लोक परंपरा के संरक्षण के लिए जनता को जागरूक करना और संगठन से जोड़ना बहुत जरूरी हैl जनता भी आगे बढ़कर हमारे कार्यक्रम में हिस्सा बन रहें हैl जनसंपर्क और सदस्यता जमीनी स्तर पर अपनी बात पहाड़ी लोगों तक पहुंचाने का सबसे आसान माध्यम हैl
पहाडी आर्मी महिला जिला अध्यक्ष ने नारा दिया पहाड़ी आर्मी से जुडो, अपनी जड़ों से जुड़ोl उन्होंने पहाड़ी समाज को एकजुट करने का संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी आर्मी संगठन आज हल्द्वानी क्षेत्र में पहाड़ियों की सशक्त आवाज बनकर उभर रहा है और हम सब पहाड़ी आर्मी संगठन के साथ एकजुट होकर अपने परंपराओं का संरक्षण करने का कार्य करेंगेl
पहाडी आर्मी नगर अध्यक्ष महिला कविता जीना ने कहा कि महिलाएँ परिवार और समाज की धुरी होती हैंl संस्कृति, संसाधन और परंपरा को परिवारजनों को महिलाएँ जोड़े रखती हैंl महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन में जोड़ना हैl ताकि हर घर घर में सदस्य बनाया जा सकेl
इस दौरान कई लोगों ने पहाड़ी आर्मी की सदस्यता लीl इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अंजू पांडे,नगर सचिव महिला गीता बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष बबीता, नगर सचिव बसंत, नगर उपाध्यक्ष कमलेश जेठी, गोपाल पांडे, प्रदीप रौतेला आदि लोग मौजूद रहे।





