ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिला ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से 7 परिवारों की काउंसलिंग, 5 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्रों एवं मामलों में शीघ्र जांच कर प्रभावी कार्रवाई तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 29 जनवरी 2026 को पुलिस बहुद्देशीय भवन, हल्द्वानी में आयोजित महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र के दौरान एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में कुल 07 प्रकरणों की काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग सत्र में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य

डॉ. रश्मि पंत (मनोवैज्ञानिक/काउंसलर, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी),

डॉ. प्रभा पंत (शिक्षाविद, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी) तथा

श्री राम सिंह बसेड़ा (अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन हल्द्वानी)

उपस्थित रहे।

काउंसलिंग के दौरान उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा सभी 07 प्रकरणों को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे और प्रकरणों को विस्तार से सुना गया।

काउंसलिंग के बाद लिया गया निर्णय

05 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए

01 मामले में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई

01 मामले को अग्रिम आदेश हेतु माननीय न्यायालय को अग्रसारित किया गया

नैनीताल पुलिस द्वारा जन सुरक्षा के साथ-साथ परिवार कल्याण के उद्देश्य से लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 14 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!