नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र निवासी बीना पांडे का 76 वर्ष की  उमर में निधन हुआ

उनके निधन पर पहली बार बैंड बाजे के के साथ  शव यात्रा नगर में निकाली गई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार निवासी शिक्षिका बीना पांडे (76) पत्नी स्वर्गी कर्नल अनिल पांडे का बीते मंगलवार दिल्ली में हृदय गति रुकने से देहांत हो गया।

उनकी मृत्यु की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी पुत्री रोहिणी पांडे कुमार विदेश इंग्लैंड में होने के कारण उनका अंतिम संस्कार गुरुवार गाजे बाजे के साथ नमन आंखों से किया गया।

बता दें शिक्षिका बिना पांडे शहर के प्रसिद्ध बिशप शो इंटर कॉलेज में शिक्षिका थीं और वहीं से सेवानिवृत्ति हुई थी।

सेवानिवृत्ति होने के पश्चात वह पुत्र पुत्री के साथ बाहर ही रहती थी। इन दिनों वह दिल्ली में पुत्र अभय पांडे के साथ थी और अचानक हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया।

वह अपने पीछे पूरा हरा भरा परिवार पुत्र अभय पांडे पुत्री रोहिनी पांडे कुमार, जमाई दीपक कुमार, नाती धनंजय कुमार नातिनी रूपरना कुमार और भाई अभय बिष्ट संजय बिष्ट, को रोता बिलगता छोड़ गए हैं।

इस गम के माहौल में भी परिवार के लोगों ने उनके शव यात्रा वाहन को गेंदे के फूल से सजाकर बैंड बाजे के साथ निवास स्थान से इंडिया होटल तक पाषाण देवी मंदिर के दर्शन कराकर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शोभायात्रा में अमनदीप आनंद भुवन लाल शाह नासिर खान सुखदीप आनंद राजेंद्र मंडल शोभा तिवारी संजय मेहरा योगेश शाह हनी छाबड़ा कनक शाह दिनेश कर्नाटक पप्पू मोहन नेगी नीरज पंत भागवत पंत आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर पूछड़ी में वन विभाग का बड़ा एक्शन, दूसरे चरण में 81 अवैध निर्माण ध्वस्त, 5 हेक्टेयर तक वन भूमि कब्जामुक्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.