नैनीताल।  आप्टिमम टेनिस एकेडमी, ग्राम धर्मपुर चुनाखन में 13 से 19 सितंबर तक एशियन टेनिस फेडरेशन के अंडर 14 बॉयज और गर्ल्स टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इसके बाद 4 से 10 अक्टूबर तक आईटीएफ सीनियर्स एमटी200 टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन भी इसी एकेडमी में निर्धारित है टूर्नामेंट सचिव डी.एस. रावत ने बताया कि यह टूर्नामेंट स्व. बी.एस. रावत की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होता है और इस बार 161 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

जिनमें विदेशी खिलाड़ी कजाकिस्तान और जापान से भी भाग ले रहे हैं। इसके संचालन के लिए मुंबई से पांच सदस्यीय एम्पायर टीम भी आएगी आईटीएफ सीनियर्स टूर्नामेंट में 30 से 75 वर्ष के खिलाडी हिस्सा लेंगे।

जिसमें अभी तक 90 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रविष्टि करवाई है। दोनों टूर्नामेंट उत्तराखंड और पूरे उत्तरी भारत में खेल की समृद्धि और प्रतिष्ठा को बढ़ावा देंगे।इस दौरान भोजन की व्यवस्था के लिए “फोर्क एंड फ्लेम” केटरिंग सेवा उपलब्ध रहेगी।

आयोजन में उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन, जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल ओर अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनीश रस्तोगी को मनोनीत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  देर रात अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत; गांव और आसपास के लोगों पर गोली चलाने का आरोप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.