अभियान की चपेट में आए 22 शराबी चालक गिरफ्तार, 28 वाहन सीज, सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने वाले 53 हुडदंगियों को लिया हिरासत में

एसपी सिटी, सीओ सहित थाना प्रभारियों ने की चैकिंग

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन रोमियो” अभियान की कमान स्वयं सम्भालकर कड़ी कार्यवाही करा रहे हैं जिससे महिलाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके।

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने खुद मैदान में उतर कर रात्रि शहर का जायजा ले कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान को और प्रभावशाली व सख्त बनाने के लिए मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस टीमों द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए, असामाजिक तत्वों, पब्लिक पब्लिक प्लेस पर शराब का सेवन, हुड़दंग, और छींटाकसी जैसी घटनाओं से आम जनता, खासकर महिलाएं और बुजुर्गों को परेशान करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है।

क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/रामनगर/लालकुआं के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन* कर सम्पूर्ण क्षेत्र को 3 सैक्टरों में विभाजित* किया गया था तथा ऑपरेशन रोमियों कार्यवाही हेतु जनपद के अन्य थाना एवं पुलिस कार्यालय से भी पुलिस/पीएसी/आईआरबी बल की डयूटी लगायी थी।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी के नेतृत्व में  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी,  दीपशिखा क्षेत्राधिकारी लालकुआं,  सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी रामनगर सहित प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, थानाध्यक्ष काठगोदाम,श्री थानाध्यक्ष मुखानी आदि उपस्थित रहें।

1- टीम प्रथम- हनुमान मन्दिर कुसुमखेड़ा क्षेत्र- टीम प्रभारी नितिन लोहनी,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी।
2- टीम द्वितीय- छडैल चौराहा क्षेत्र – टीम प्रभारी  दीपशिखा, क्षेत्राधिकारी लालकुआं।
3- टीम तृतीय- पीलीकोटी तिराहा क्षेत्र- टीम प्रभारी सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर।

उक्त आपरेशन रोमियो के दौरान टीमों द्वारा कुल कार्यवाही-
1. यातायात नियमों का पालन न करने पर 258 जिसमें से 171 कोर्ट चालान एवं 87 नगद चालान संयोजन शुल्क 44500 वसूला गया है ।
2. शराब पीकर वाहन चलाने में 22 चालको पर कार्यवाही कर गिरफ्तारी की गई।
3. उक्त चालानी कार्यवाही के दौरान 28 वाहन सीज किये गये है।
4. सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाते पाये जाने पर पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 53 चालान किये गये, जिसमें 51 नगद चालान शुल्क 15250 वसूला गया है तथा 02 कोर्ट चालान किये गये ।
एसएसपी नैनीताल की विशेष अपील-
कहा कि सुरक्षित समाज शांतिपूर्ण वातावरण और उचित कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। तथा आम जनता से अपील है कि वे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और यदि वे किसी भी अपराध या अशांति के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.