ब्रेकिंग न्यूज़

नियम तोड़े तो कार्रवाई तय, नैनीताल में अवैध टैक्सी-बाइक रेंटल पर अब चलेगा प्रशासन का डंडा।

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में अवैध रूप से संचालित टैक्सी और बाइक रेंटल सेवाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर परिवहन विभाग जल्द व्यापक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि पिछले कुछ समय से अवैध टैक्सी और बाइक रेंटल संचालकों की मनमानी तथा परिवहन नियमों के उल्लंघन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच और प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 70 से अधिक वाहनों और संचालकों के चालान किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में भी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित टैक्सी और बाइक रेंटल सेवाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन आज: भद्रा रहित मुहूर्त में बांधें राखी, जानें शुभ समय और पूजा की पूरी विधि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.