नैनीताल के भीमताल नौकुचियाताल में हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल के नौकुचियाताल में हेलीपैड निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद। हेलीकाप्टर सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया।

जिससे भीमताल को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा नौकुचियाताल में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत 85 लाख 55 हजार रुपये की लागत से 900 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में एक हेलीपैड बनाया गया।भीमताल : नौकुचियाताल से हवाई सेवा प्रारंभ

जिसमें एक हेलीकाप्टर उतारने की क्षमता है। डीजीसीए के अधिकारियों की तरफ से हेलीकाप्टर उताकर हेलीपैड का ट्रायल किया जाना के बाद आज देहरादून से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से इस हेली सेवा की शुरुआत की।

इस मौके पर भीमताल के विधायक सहित कई सामाजिक इस वर्चुअल उद्घाटन में शामिल हुए देहरादून से मुख्यमंत्री द्वारा इसकी शुरुआत की गई वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार जताया गया।भीमताल : नौकुचियाताल से हवाई सेवा प्रारंभ

इस मौके पर देहरादून से पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की पहली सेवा के जरिए भीमताल पहुंचे उनके भी लोगो द्वारा स्वागत किया गया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.